To solve the problems of farmers have petitioned-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

किसानों की समस्याएं हल करने के लिए ज्ञापन दिया

khaskhabar.com: मंगलवार, 25 अक्टूबर 2016 7:12 PM (IST)
किसानों की समस्याएं हल करने के लिए ज्ञापन दिया
भरतपुर। युवा कांग्रेस लोकसभा अध्यक्ष रतन सिंह कूम्हां के नेतृत्व में किसानों की समस्याओं को लेकर जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में कहा कि पिछले तीन सालों से किसानों की समस्याओं में लगातार इजाफा हो रहा है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रहीं है। किसानों को दिये गये थ्री फेज बिजली कृषि कनेक्शन की बिजली आपूर्ति दिन में करायी जावें क्योंकि रात में दी जा रही सप्लाई के कारण सर्दी की वजह से विभिन्न प्रकार की शारीरिक यातनाओं का शिकार किसानों को होना पड़ता है। कई किसानों की मौत सर्पदंष व जहरीले कीड़ों के काटने की वजह से पिछले दिनों में हुई हैं। अतः प्रमुख रूप से दिन में ही बिजली सप्लाई करवाने की कृपा करें। सरसों की लैब टेस्ट पूरी तरह बन्द करायी जावें, क्योंकि लैब मशीनों में गड़बड़ी के कारण किसानों को सरसों का सही मूल्य नहीं मिल पाता है। किसानों को लैब टेस्ट के दौरान लैब से बाहर निकाल दिया जाता है। ऐसे में पारदर्शिता पर सवाल उठते है। किसानों को हो रहे इस बड़े नुकसान की वजह से इसका प्रतिबन्धित होना बहुत जरूरी है। किसानों को फसल बीमा एवं खेती के लिए मिलने वाले ऋण को आसान बनाया जावें। जमुना जल समझौते के अनुसार गुडगावा कैनाल के फेज 2 का कार्य तेज गति से करवाया जावें जिससे कि जिले के किसानों को सिंचाई करने में आसानी हो सकें। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसानों की उक्त समस्याओं पर 15 दिवस के अन्दर विचार और कार्यवाही नहीं की गयी तो उग्र आंदोलन, अनषन, धरना प्रदर्षन आदि करने के लिए विवष होना पड़ेगा। जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रषासन की होगी। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से युवा कांग्रेस के भगतसिंह सूरौता, राजवीर सिंह एडवोकेट, अभिशेक तिवारी, दिगम्बर खटाना, डा लोकपाल, दीपक सुनारी, प्रवेष एडवोकेट, प्रेमसिंह पाली, पुश्कर गुर्जर, बिन्नी धाऊ, राॅकी पंडित, छोटू ठाकुर आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़े :क्या इतना भी बेरहम हो सकता है इंसान...
यह भी पढ़े :कुछ ऐसा हुआ कि 75 हजार के लालच में गंवा दिए 92 हजार

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement