To know the traffic road and the public Khatriyavas visited motorcycles in Jaipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ट्रैफिक सड़क और जनता का हाल जानने के लिए खाचरियावास ने किया दौरा

khaskhabar.com: रविवार, 10 मार्च 2019 10:22 PM (IST)
ट्रैफिक सड़क और जनता का हाल जानने के लिए खाचरियावास ने किया दौरा
जयपुर। राजस्थान सरकार के परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास रविवार को मोटरसाईकिल द्वारा जयपुर की सड़कों पर ट्रैफिक जाम की समस्याओं के समाधान सड़कों की स्थिति और जयपुर का हाल जानने के लिए सड़कों पर उतरे। मोटरसाईकिल से रवाना हुए प्रताप सिंह खाचरियावास ने जगह-जगह जनता से रूबरू होकर उनके हालचाल जाने लोगों ने उन्हें सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए कई विशेष सुझाव दिए जगह-जगह नागरिकों ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया नागरिकों ने कहा कि पहली बार कोई परिवहन मंत्री मोटरसाईकिल पर लोगों के बीच में जनता का हाल जानने के लिए मोटर साईकिल चला कर आया है और लोगों से रूबरू हो रहा है। खाचरियावास ने लोगों को आश्वस्त किया की सड़क दुर्घटनाऐं रोकने के लिए, जाम से मुक्ति के लिए सरकार विशेष प्रयास कर रही है आने वाले समय में जयपुर में अनेक जगह ओवर ब्रिजों का भी निर्माण किया जाएगा। जिससे लोगों को जाम से मुक्ति मिल सके। खाचरियावास ने ट्रैफिक अधिकारियों को सभी जगह रेड लाईटों की व्यवस्था करने, ट्रैफिक सुचारू रूप से चलाने के लिए जाम वाले सभी स्थानों पर पुलिस और होमगार्ड के जवानों की नियुक्ति करने के आदेश देते हुए कहा कि जयपुर में सड़को को आने वाले 3 महीने में पूरी तरह से ठीक कर दिया जाएगा, जयपुर की हर सड़क गढ्ढा मुक्त होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement