Advertisement
TMC सांसदों ने ED की छापेमारी के खिलाफ दिल्ली में किया प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया

पुलिस हिरासत में लिए जाने पर कीर्ति आजाद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि क्या ईडी सिर्फ उन विरोधियों के खिलाफ काम कर रही है, जिनके खिलाफ वे (भाजपा) जीत नहीं सकते? क्या भाजपा की हिम्मत नहीं कि वे वहां (पश्चिम बंगाल) आकर ममता बनर्जी के खिलाफ जीत सकें?
दिल्ली पुलिस ने डेरेक ओ'ब्रायन और महुआ मोइत्रा को भी हिरासत में लिया। डेरेक ओ'ब्रायन ने कहा, "आप देख रहे हैं कि यहां सांसदों के साथ क्या हो रहा है।" वहीं, महुआ मोइत्रा ने कहा, "हम भाजपा को हराएंगे। देश देख रहा है कि दिल्ली पुलिस एक चुने हुए सांसद के साथ कैसा बर्ताव कर रही है।"
महुआ मोइत्रा ने कहा, "हम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यालय के बाहर शांति से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, जिन्होंने अपने 'वसूली निदेशालय' (प्रवर्तन निदेशालय) को हमारी पार्टी पर लूटपाट करने, राजनीतिक जासूसी करने और हमारे चुनाव डेटा और दस्तावेज चुराने के लिए भेजा। ईडी सिर्फ विपक्ष के लिए ही क्यों है? किसी और विपक्षी नेता में वह हिम्मत नहीं है, जो दीदी (ममता बनर्जी) ने गुरुवार को हमारी पार्टी के दस्तावेज बचाने के लिए किया।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


