TMC MP arrest: Arvind Kejriwal attacks Narendra Modi for vendetta politics-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

PMबदले की राजनीति कर रहे है:केजरीवाल

khaskhabar.com: बुधवार, 04 जनवरी 2017 9:20 PM (IST)
PMबदले की राजनीति कर रहे है:केजरीवाल
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दो सांसदों की गिरफ्तारी को लेकर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और इसे ‘बदले की राजनीति’ करार दिया। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ‘यह मोदीजी की ‘बदले की राजनीति’ है। वह संदेश देना चाहते हैं कि अगर किसी ने नोटबंदी के खिलाफ बोला तो छोडेंग़े नहीं। सचमुच निंदनीय है।’ केजरीवाल की टिप्पणी शीर्ष पत्रकार राजदीप सरदेसाई के ट्वीट के बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था, ‘जब टीएमसी जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) पर राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) का समर्थन कर रही थी, तब हमें चिट फंड मामलों में एक शब्द भी सुनाई नहीं दिया। अब टीएमसी नोटबंदी पर केंद्र के खिलाफ है, तो दो सांसद गिरफ्तार कर लिए गए हैं!’

[@ Exclusive:1फरवरी को पेश हो सकता है आम बजट,PM मोदी लेंगेे फैसला]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement