Advertisement
यूपी रिजर्व में बाघों ने तेंदुओं को अपने 'क्षेत्र' से खदेड़ा

बिजनौर के प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) अरुण कुमार सिंह से पूछा गया कि बचाए गए तेंदुओं को चिड़ियाघर में क्यों नहीं छोड़ा गया। इस पर उन्होंने कहा कि जवाब देते हुए कहा कि तेंदुए को बचाए जाने के बाद उसकी चिकित्सकीय जांच की जाती है। अगर यह नरभक्षी या शिकार के लिए अनुपयुक्त पाया जाता है, तभी इसे चिड़ियाघर भेजा जाता है।
अन्यथा हमें इसे इसके प्राकृतिक आवास में छोड़ना अनिवार्य है। हाल के दिनों में सभी मामलों में, तेंदुओं ने इंसानों पर हमला तभी किया जब उन्हें लगा कि उनके निवास स्थान (गन्ने के खेत) को खतरा हो रहा है।
अमनगढ़ कॉर्बेट टाइगर रिजर्व का एक बफर जोन है, जो जंगलों, सागौन के बागानों, घास के मैदानों और आद्र्रभूमि के 95 वर्ग किमी क्षेत्र में फैला हुआ है। बाघ अन्य बाघों पर तीन चीजों के लिए हमला करते हैं- संभोग, क्षेत्र और शिकार। इसी तरह ये तेंदुओं को भी प्रवेश नहीं करने देते हैं।
एटीआर में सीमित जगह एक बड़ी चिंता है क्योंकि बाघों ने कई तेंदुओं को जंगल से बाहर खदेड़ दिया है जो ग्रामीणों के लिए खतरा बन गया है।(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बिजनौर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


