Advertisement
बाघ टी—104 को रास नहीं आया उदयपुर, आने के कुछ घंटों में तोड़ा दम

इंसानों को खतरा बताकर भेजा था उदयपुर
नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथोरिटी ने टाइगर टी 104 की शिफ्टिंग को लेकर एक कमेटी का गठन किया था। उसके स्वभाव के अध्ययन के लिए बनी कमेटी ने उसे उग्र तथा इंसानों के लिए खतरा बताया था। जिसके बाद उसे रणथंभौर से हमेशा के लिए उदयपुर के सज्जनगढ़ स्थित बायोलॉजिकल पार्क भेजने का निर्णय लिया था। जबकि वह साढ़े तीन साल से रणथंभौर के भिड़ नाके के एनक्लोजर में कैद था।
तीन लोगों की ले चुका था जान
बाघ 104 को रणथंभौर का सबसे खूंखार बाघ इसलिए माना जाता था कि वह बेहद उग्र था और तीन लोगों की जान ले चुका था। हालांकि वह रणथंभौर सेन्चुरी के सबसे खूबसूरत बाघों में शुमार था। 30 जुलाई 2019 को उसने करौली के दुगेशी घाटा गांव में रामचंद माली, 12 सितंबर 2019 करौली के सिमिर बाग गांव में पिंटू सैनी और फरवरी 2019 में एक महिला पर हमला कर उसका शिकार कर लिया था।
उदयपुर बाघों के लिए मुफीद नहीं रहा, इससे पहले टी-24 की मौत चुकी
उदयपुर की आवोहवा कभी बाघों के लिए मुफीद हुआ करती थी। टी 104 के उदयपुर आते ही दम तोड़ने से इस बात को हवा लगी है। इससे पहले उस्ताद नाम से मशहूर बाघ टी—24 की गए साल अक्टूबर में मौत हो चुकी है। हालांकि बोन कैंसर के चलते उसकी मौत हुई लेकिन पशुविज्ञानियों का कहना है कि अब उदयपुर का मौसम बाघों के अनुकूल नहीं। सत्तर के दशक के बाद यहां से बाघ लुप्त हो गए थे और उसके बाद यहां के मौसम में गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
उदयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


