Tibetan market customers yearn-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ग्राहकों को तरसता तिब्बती बाजार

khaskhabar.com: सोमवार, 14 नवम्बर 2016 6:09 PM (IST)
ग्राहकों को तरसता तिब्बती बाजार
भीलवाड़ा। गुलाबी ठण्ड के साथ ही गोपाल कल्ब में गर्म कपडों के तिब्बती बाजार सज्जने लगे हैं। जिसमें यूपी और नेपाल से लोग आकर अपनी 100 से अधिक ऊनी वस्त्रों की बिक्री के लिए दुकान लगा चुके हैं। शहर के महात्मा गांधी चिकित्सालय के पास लगने वाला यह बाजार अक्टुबर से फरवरी माह तक लगाया जाता है। इस बाजार में शॉल,जर्सी,जैकेट के साथ ही कई तरह के ऊनी व गर्म कपड़े बेचे जाते हैं। सर्दी की शुरूआत के साथ ही यहां खरीददारी भी शुरू हो गयी है। लेकिन 500 व 1000 के नोट नहीं चलने के कारण खरीददारी पर काफी असर पड रहा हैं। उत्तराखण्ड से यहां पर व्यापार करने आयी महिला प्रिंसी ने कहा कि यहां पर करीब 100 से अधिक दुकाने लगायी जा चूकी है। अभी खरीदार बहुत कम हो रही है लेकिन सर्दी बढने के साथ ही ग्राहकी भी बढ़ेगी। इस बार सबसे से लेटेस्ट आईटम शार्ट स्वेटर,कांग्रो सहित कई प्रकार की वैरायटी यहां पर लाया गया है। यहां पर सभी ग्राहक 500 व 1000 रूपये लेकर आ रहे है। जिसके कारण हमें भी बिक्री करने में काफी परेशानी हो रही हे। वहीं दुकानदार मो. शाबीर शेख ने कहा कि अभी फिलहाल सर्दी की शुरूआत हुई है जिसके कारण अभी ग्राहकी कम हो रही है। आने वाले कुछ दिनों में ग्राहकी बढ़ेगी। खरीदारी करने के लिए महिला सुमन चौधरी व हेमलता ने कहा कि बाजार में किमत तो कम है लेकिन खुले रूपये नहीं होने के कारण हम सामान नहीं खरीद पा रहे हैं। यह भी पढ़े :ऐसे बना रहे हैं नमक से काले धन को सफेद
यह भी पढ़े :खास खबर Exclusive: भविष्य में और कठोर कदम उठाएंगे मोदी, लोग रहें तैयार

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement