Advertisement
पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में पुल व सड़क तंत्र के सुदृढीकरण पर जोर- विधायक गुप्ता

श्री गुप्ता ने कहा कि पंचकूला के सेक्टर 22 में साफ्टवेयर टैक्रोलाजी पार्क बनाया जा रहा है। इसके साथ-साथ उन्होंने पंचकूला में बनाए जा रहे निफ्ट के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मनसा देवी में 500 करोड़ रुपये की लागत से एम्ज की तर्ज पर आयुष अस्पताल का निर्माण करवाया जा रहा है और इस दिशा में 277 करोड़ रुपये की राशि के टैंडर भी हो चुके हैं। शीघ्र ही इसका शिलान्यास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंचकूला में हरियाणा रोडवेज का डिपो स्थापित किया गया है जहां पर जीएम बैठने लग गया है और इस डिपो में 157 बसें शामिल की गई हैं। उन्होंने बताया कि 16 बसें पंचकूला से दिल्ली व दिल्ली से पंचकूला चलाई गई हैं ताकि लोगों को चंडीगढ़ न जाना पड़े। उन्होंने नगर निगम द्वारा बनाए जा रहे सात राउंड अबाउट व छह प्रवेश द्वारों पर भी प्रकाश डाला।
स्वास्तिक विहार मार्केट वैलफेयर एसोसियशन के प्रतिनिधियों ने विधायक का विशेष आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस मार्केट को बने 27 साल हो गए लेकिन किसी सरकार ने यहां पर विकास कार्यों की ओर ध्यान नहीं दिया। गत 4 सालों में विधायक के प्रयासों से विकास कार्यों व सडक़ों का कार्य करवाया गया है। इसके लिए व विधायक के हमेशा ऋणी रहेंगे। उन्होंने विधायक से मार्केट में पार्किंग व्यवस्था करने की भी मांग रखी। मंदिर के महासचिव सूद ने कहा कि हरियाणा सरकार ने सकेतड़ी में मंदिर की दो कनाल भूमि का एक्वायर कर लिया है। उन्होंने मांग की कि स्वास्तिक विहार में मंदिर के पास सरकार की जमीन पड़ी है, जिसमें से दो कनाल मंदिर को दी जाए तो यहां पर सुंदर सरोवर की व्यवस्था की जाएगी।
इस अवसर पर कार्यक्रम में जिला भाजपा के महामंत्री हरेन्द्र मलिक, मंडलाध्यक्ष युवराज, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष परमजीत कौर, सुमन अग्रवाल, एक्सीयन कर्ण सिंह अहलावत सहित मार्केट ऐसोसिएशन के प्रतिनिधि व अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
पंचकुला़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


