Three unauthorized toxic in Una, one dies-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ऊना में तीन ने निगला विषाक्त, एक की मौत

khaskhabar.com: मंगलवार, 09 मई 2017 1:19 PM (IST)
ऊना में तीन ने निगला विषाक्त, एक की मौत
ऊना। जिला ऊना में किशोरी सहित लोगों ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इनमें से 14 वर्षीय किशोरी की पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि एक का पीजीआई चंडीगढ़ और दूसरे का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार जारी है। पुलिस ने तीनों मामलों को लेकर जांच शुरू कर दी है। पहला मामला जखेड़ा गांव में पेश आया, जहां 14 वर्षीय प्रवीण ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगड़ती देख परिजन तुंरत किशोरी को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले गए, जहां से गंभीर हालत में चिकित्सों ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान किशोरी की मौत हो गई। पुलिस ने शव का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। वहीं दूसरा मामला मलाहत गांव है, जहां 17 वर्षीय किशोरी ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। गंभीर हालत में किशोरी को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां उपचार के दौरान किशोरी की हालत में सुधार आया है। वही तीसरा मामला ऊना शहर का है। यहां 40 वर्षीय व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगल दिया। तबीयत बिगडऩे पर व्यक्ति को क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। उपचार जारी है। पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने तीनों मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस परिजनों के बयान भी कलमबद्ध कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement