Three percent Horizontal Reservation To Divyang-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दिव्यांग व्यक्तिओं को तीन प्रतिशत होरिजोंटल आरक्षण

khaskhabar.com: मंगलवार, 23 जनवरी 2018 9:44 PM (IST)
दिव्यांग 
व्यक्तिओं को तीन प्रतिशत होरिजोंटल आरक्षण
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने दिव्यांग व्यक्तिओं को तीन प्रतिशत होरिजोंटल आरक्षण मुहैया करवाने का निर्णय लिया है। यह होरिजोंटल आरक्षण कुल काडर पदों में श्रेणी सी और डी की सीधी भर्ती के मामले में दिया जाएगा। होरिजोंटल आरक्षण श्रेणी ए तथा बी पदों के मामले में केवल चिन्हित पदों (सीधी भर्ती कोटा में) के साथ-साथ पदोन्नति में मुहैया होगा। इस सम्बंध में हरियाणा के मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा एक पत्र जारी किया गया है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि एक जनवरी, 1996 से दिव्यांग अधिकार अधिनियम, 1996 लागू माना जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement