Three people arrested for fraudulently testing embryos-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फर्जी तरीके से भ्रूण परीक्षण कर रकम ऐंठने वाले तीन जने गिरफ्तार

khaskhabar.com: शुक्रवार, 05 जनवरी 2018 8:52 PM (IST)
फर्जी तरीके से भ्रूण परीक्षण कर रकम ऐंठने वाले तीन जने गिरफ्तार
जयपुर। राज्य के पीसीपीएनडीटी सैल ने जयपुर व अलवर में फर्जी भ्रूण परीक्षण कर रकम ऐंठने वाले तीन जनों को गिरफ्तार किया है। अलवर में एक डायग्नोस्टिक सेंटर पर भ्रूण परीक्षण चल रहा था जबकि जयपुर में फर्जी परीक्षण कर मोटी रकम वसूली जा रही थी। राज्य में यह 98वीं सफल डिकाय कार्यवाही है। जैन ने बताया कि पीसीपीएनडीटी सैल ने जयपुर झोटवाड़ा स्थित डीकेएम डायनोस्टिक सेंटर पर डिकाय कार्यवाही कर भ्रूण लिंग जांच में लिप्त दलाल राकेश कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि टीम पिछले को दलाल राकेश द्वारा निजी अस्पतालों में भ्रूण लिंग जांच करवाये जाने की जानकारी मिली। सूचना पर टीम ने रैकी की। दलाल ने डिकाय गर्भवती महिला को शुक्रवार को दोपहर 2 बजे चौमूं पुलिया के पास बुलाया। बाद में वह डीकेएम डायनोस्टिग सेंटर, झोंटवाडा में ले गया। वहां डिकाय महिला की सामान्य सोनोग्राफी करवायी। दलाल राकेश ने भ्रूण लिंग के बारे में मनगढंत जानकारी दी। टीम ने इशारा मिलते ही दलाल हरनाथपुरा निवासी राकेश पुत्र हरदेव शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है एवं डिकाय राशि के हू-ब-बू नोट बरामद कर लिये। कार्यवाही में सीआई अरुण कुमार, है कांस्टेबल डालू राम, पीसीपीएनडीटी समन्वयक सीकर नन्दपूनिया, दौसा के मुनेन्द्र शर्मा एवं जयपुर की बबीता चौधरी शामिल रहीं। जैन ने बताया कि राजस्थान व हरियाणा की टीम ने बहरोड़ थाना क्षेत्र के जखराना गांव में संयुक्त डिकाय करवाई करते हुए भ्रूण लिंग जांच करने के नाम पर ठगी करते हुए सोनू उर्फ सोहनलाल यादव पुत्र बाबूलाल यादव निवासी जखराना एवं मनोज यादव पुत्र सिंहराज यादव निवासी बालपुरा को गिरफ्तार किया है। साथ ही डिकाय राशि के 18 हजार रुपये व लैपटॉप आदि बरामद किये गये हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी मनोज यादव लैपटॉप पर सोनोग्राफी की फोटो दिखाकर फर्जी तरीके से लोगो से ठगी कर रहा था। इस कार्यवाही में जिला प्रजनन एवं शिशु स्वस्थ्य अधिकार डॉ ओमप्रकाश मीणा, पीबीआई थाना जयपुर के सीआई श्रीराम बडेसरा, अर्चना, व सिपाही विजयपाल तथा रेवाड़ी के ड़ॉ सर्वजीत थापर शामिल थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement