Three militant piles in encounter with security forces in Pulwama-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पुलवामा में सुरक्षाबलों ने जैश का कमांडर सहित तीन आतंकी ढेर किए

khaskhabar.com: सोमवार, 11 मार्च 2019 3:44 PM (IST)
पुलवामा में सुरक्षाबलों ने जैश का कमांडर सहित तीन आतंकी ढेर  किए
श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया। इस कार्रवाई में मारे गए आतंकियों के शव बरामद किए गए हैं, मारे गए आतंकियों में जैश-ए-मोहम्मद का डिस्ट्रिक्ट कमांडर मुद्दसिर खान भी शामिल है। जबकि अन्य दो आतंकियों की पहचान की जा रही है। जिसके बाद सुरक्षाबल मुठभेड़ स्थल के आसपास सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। पुलवामा के पिंगलिश गांव में रविवार शाम हुई मुठभेड़ के बाद से ही यहां तनावपूर्ण हालात बने हुए हैं। पुलिस ने कहा कि सुरक्षा बलों ने पुलवामा के त्राल इलाके के पिंगलिश गांव में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना के बाद इलाके को घेर लिया। मुठभेड़ में तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया। मारे गए आतंकवादियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। घेराबंदी सख्त होता देख आतंकियों ने इलाके में गोलीबारी कर भागने की कोशिश की, लेकिन सेना ने उनके इस प्रयास को नाकाम करते हुए इन्हें एक मकान में घेरकर काउंटर ऑपरेशन शुरू किया। इस कार्रवाई के बाद यहां तीन आतंकियों को मार गिराया गया है, जिसके बाद से यहां बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। वहीं एहतियात के तौर पर इलाके में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। इसके अलावा यहां पर इंटरनेट सेवाओं पर भी रोक लगाई गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement