Three members of Dajana gang arrested by stf in noida -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दुजाना गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार

khaskhabar.com: शुक्रवार, 30 जून 2017 4:24 PM (IST)
दुजाना गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार
नोएडा। यूपी एसटीफ,नॉएडा ने अनिल दुजाना गैंग के 3 शातिर अपराधियों अंकित इटावा, बब्बल ग़ाज़ियाबाद, विशाल रावत, हाथरस को मुठभेड़ के दौरान थाना दनकौर एरिआ से बीती रात गिरफ़्तार करके पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दो कुख्यात गैंगो सुंदर भाटी और अनिल दुजाना के बीच सरिया चोरी को लेकर होने जा गैंगवार को रोकने में सफलता प्राप्त की है। पकड़े गये तीनों शातिर अपराधी अनिल दुजाना गैंग के है। ये सुंदर भाटी गैंग के सरिया चोरी के काम को संचालित करने वाले 2 लोगों की हत्या के प्रयास में थे। इन तीनों अभियुक्तों पर वाहन लूट, सरिया चोरी हत्या के प्रयास जैसे कई अभियोग इटावा, ग़ाज़ियाबाद और गौतमबुद्धनगर में दर्ज है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement