जयपुर। नेशनल हाइवे 11 के पास कानोता थाना इलाके में झोलगांव में पहाड़ी से उतरते समय एक ट्रेक्टर ट्राॅली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके बाद हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आधा दर्जन अन्य घायल हो गए। घायलों को जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा हैं कि सभी किसी कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए जा रहे थे।