Three killed, five injured in clashes on Lebanon-Israel border-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लेबनान-इजरायल सीमा पर झड़प में तीन की मौत, पांच घायल

khaskhabar.com: सोमवार, 29 जनवरी 2024 12:03 PM (IST)
लेबनान-इजरायल सीमा पर झड़प में तीन की मौत, पांच घायल
बेरूत। लेबनानी सूत्रों ने मीडिया को बताया कि रविवार को लेबनान-इजरायल सीमा पर इजरायली छापे में हिजबुल्लाह के तीन सदस्य मारे गए और पांच नागरिक घायल हो गए। आधिकारिक चिकित्सा सूत्रों ने श‍िन्हुआ समाचार एजेंसी को बताया कि एम्बुलेंस ने मृतकों और घायलों को दक्षिणी लेबनान के तीन सरकारी अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया है। नाम न छापने की शर्त पर लेबनानी सैन्य सूत्रों ने समाचार एजेंसी श‍िन्हुआ को बताया कि इजरायली ड्रोन और युद्धक विमानों ने दक्षिणी लेबनान पर 14 हवाई हमले किए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के 25 कस्बों और गांवों पर 150 इजरायली गोले भी दागे गए, इससे 11 घर नष्ट हो गए और 27 क्षतिग्रस्त हो गए।
इस बीच, लेबनानी सशस्त्र समूह हिजबुल्लाह ने कहा कि उसके लड़ाकों ने ताल शार, रामिम बैरक, यारा बैरक के आसपास, मोटेला बस्ती और हनीटा साइट पर इजरायली केंद्रो पर हमला किया है।
लेबनानी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, 7 अक्टूबर, 2023 के बाद से हिजबुल्लाह और इज़राइल के बीच टकराव में लेबनानी पक्ष के 237 लोग मारे गए हैं, इनमें 171 हिजबुल्लाह सदस्य और 39 नागरिक शामिल हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement