Three day training on soil and water conservation in Bharatpur Forest Department-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भरतपुर वन विभाग में मृदा एवं जल संरक्षण पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण

khaskhabar.com: सोमवार, 18 अगस्त 2025 7:50 PM (IST)
भरतपुर वन विभाग में मृदा एवं जल संरक्षण पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण
भरतपुर। भरतपुर वन विभाग द्वारा राजस्थान वानिकी एवं जैव विविधता विकास परियोजना के तहत तीन दिवसीय तकनीकी प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। यह प्रशिक्षण 19 से 21 अगस्त तक होगा, जिसका मुख्य विषय 'मृदा एवं जल संरक्षण' है। उप वन संरक्षक मानस सिंह ने बताया कि यह प्रशिक्षण पूरी तरह से व्यावहारिक होगा, जिसमें मृदा एवं जल संरक्षण के महत्वपूर्ण पहलुओं को सरल भाषा और फील्ड अभ्यास के माध्यम से समझाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे इस कार्य की गुणवत्ता और उपयोगिता में वृद्धि होगी।
सहायक वन संरक्षक सुरेश चौधरी ने बताया कि इस प्रशिक्षण में लगभग 50 वनकर्मी भाग लेंगे, जिससे उनके ज्ञान और कौशल में वृद्धि होगी। प्रशिक्षण वन विभाग, जयपुर की ओर से सलाहकार सदस्य योगेश गुप्ता द्वारा दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement