नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के अलीपुर इलाके में सडक दुर्घटना में एमिटी
विश्वविद्यालय के तीन छात्रों की मौत हो गई जबकि सात अन्य घायल हो गए। सभी
हताहत बीटेक के छात्र थे।
मिली जानकारी के अनुसार नोएडा स्थित एमिटी विश्वविद्यालय के सात छात्र और
तीन छात्राएं शुक्रवार को स्कार्पियो गाडी से परांठे खाने के लिए मुरथल गए
थे। वापसी में रात करीब दो बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-1 पर ईंटें ले जा रही
ट्रैक्टर ट्राली से स्कार्पियो की भिडंत हो गई। इस हादसे में शिखर, उज्ज्वल
और राजेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो की हालत गम्भीर बताई जा रही
है।