Three accused of stealing tyres from trailer arrested, stolen goods recovered-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ट्रेलर से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ़्तार, चोरी का माल बरामद

khaskhabar.com: गुरुवार, 01 मई 2025 1:45 PM (IST)
ट्रेलर से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ़्तार, चोरी का माल बरामद
दौसा। सदर थाना पुलिस ने हाईवे किनारे खड़े एक ट्रेलर से टायर व रिम चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है। यह कार्रवाई सीसीटीवी फुटेज, परंपरागत पुलिसिंग व तकनीकी सहायता के जरिए की गई। थानाधिकारी रविन्द्र सिंह ने बताया कि भगवानाराम पुत्र बीरबलराम विश्नोई, निवासी गोदारा गली रामपुरा बस्ती, लालगढ़, जिला बीकानेर (हाल निवासी गांधीनगर, जयपुर) का ट्रेलर करीब एक माह से गोविंद देव मंदिर के सामने खड़ा था। 13 अप्रैल को अज्ञात चोर ट्रेलर के 7 टायर और रिम चुराकर ले गए थे। चोरी के दौरान वाहन के नीचे पत्थर लगाए गए थे ताकि गाड़ी गिर न सके। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और तकनीकी विश्लेषण के साथ-साथ पारंपरिक तरीकों का इस्तेमाल करते हुए तीन आरोपियों को चिन्हित किया। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर महताब पुत्र जवाहर सिंह जाटव, जगवीर सिंह पुत्र बदन सिंह जाटव (निवासी जीरौली थाना फरह) और आकाश पुत्र बनीसिंह जाटव (निवासी अम्बेडकर पार्क गौशना थाना यमुना पार) को गिरफ़्तार किया।
न्यायालय से दो दिन की पीसी रिमांड पर लेकर पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए टायर और रिम बरामद कर लिए हैं। साथ ही घटना में प्रयुक्त ट्रक को भी जब्त किया गया है। गुरुवार को तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थानाधिकारी रविन्द्र सिंह के साथ एसआई विजयपाल सिंह, एएसआई हरिराम, दिलीप, संतलाल और हवलदार जगमाल शामिल थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement