Threat e mail to Narendra Modi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

PM मोदी की जान को खतरा, खुफिया एजेंसियों में हडकंप

khaskhabar.com: शनिवार, 13 अक्टूबर 2018 11:38 AM (IST)
PM मोदी की जान को खतरा, खुफिया एजेंसियों में हडकंप
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार दिल्ली पुलिस कमिश्नर को धमकी भरा ई-मेल आया है। इसमें प्रधानमंत्री को जान से मारने की धमकी दी गई है। इस ई-मेल के बाद पुलिस प्रशासन व खुफिया एजेंसियों में हडक़ंप मच गया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक को एक लाइन का धमकी भरा ईमेल मिला है। इस में मेल में पीएम नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी दी गई है। कहा जा रहा है कि यह किसी असम के शख्स ने भेजा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement