Advertisement
जो लोग मंसूबा पाल रखे हैं, वह सफल नहीं होंगे - बिहार शिक्षा मंत्री

मुख्य सचिव केके पाठक से चल रही नाराजगी को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि मीडिया ने जो मंसूबा पाल रखा है, उस मंसूबे में मीडिया कभी भी कामयाब नहीं होगा।
बता दें कि शिक्षा मंत्री डॉ. चंद्रशेखर के सरकारी आप्त सचिव ने विभाग के अपर मुख्य सचिव को लेकर एक पीत पत्र लिखा था। पत्र में लिखा गया था कि ऐसा देखा जा रहा है कि कई मामलों में सरकार की कार्य संहिता के हिसाब से काम नहीं कराए जा रहे हैं। इस पत्र के जवाब में आप्त सचिव को ही कड़ी फटकार लगी।
शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के आदेश पर निदेशक प्रशासन की तरफ से उनके कार्यालय में प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई। इस मामले को लेकर गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने आवास पर शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर और आईएएस केके पाठक से मुलाकात की थी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


