Those who do excellent work in the field of consumer protection will be rewarded-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उपभोक्ता संरक्षण क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरूस्कृत किया जायेगा

khaskhabar.com: गुरुवार, 29 अगस्त 2024 6:41 PM (IST)
उपभोक्ता संरक्षण क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरूस्कृत किया जायेगा
जयपुर,। प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री सुमित गोदारा ने बताया कि उपभोक्ता संरक्षण के क्षेत्र के में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को पुरस्कार योजना के तहत पुरुस्कार दिये जायेंगे। गोदारा ने बताया कि राज्य स्तर पर क्रमशः 15 हजार, 10 हजार एवं 5 हजार रुपये की राशि के साथ ही प्रशस्ति पत्र भी दिये जायेंगे। इसी प्रकार राज्य स्तर पर तीन युवाओं एवं प्रत्येक जिले में एक युवा को प्रशस्ति पत्र दिया जायेगा।
प्रमुख शासन सचिव भास्कर ए. सावंत ने बताया कि पुरूस्कार के संबंध में आवेदन पत्र एवं योजना का विवरण विभाग की वेबसाइट https://consumeraffairs.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है।आवेदन पत्र संबंधित जिला कलक्टर कार्यालय से भी प्राप्त किये जा सकते हैं। आवेदन पत्र पूर्ण रूप से भरकर संबंधित जिला कलक्टर कार्यालय में आगामी 15 सितंबर तक जमा करवाये जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement