Advertisement
चारधाम यात्रा करने वालों को मिलेगी हर सुविधा -भाजपा

सीएम धामी ने कहा कि हमारे यहां भौगोलिक परिस्थितियां बड़ी भिन्न प्रकार की हैं। जहां हमारे यहां कुमाऊं, गढ़वाल का अधिकार क्षेत्र पर्वतीय क्षेत्र है। कहीं बीच का पहाड़ है, कहीं तराई है, कहीं भावर है और कहीं पूरा मैदान है तो यह भिन्न-भिन्न भौगोलिक परिस्थितियों का हमारा राज्य है। हम पूरे राज्य के अंदर जब भी काम करते हैं तो दोनों क्षेत्रों के लिए यह हम लोगों के पूरी तरह से सेटअप में है कि वहां की विकास योजनाएं हैं या वहां के रोजगार से संबंधित अन्य सुविधाओं से संबंधित हो। उसी के आधार पर योजनाएं बन रही।
उत्तराखंड में फिल्मों की शूटिंग और टूरिस्ट की बढ़ोतरी पर उन्होंने कहा कि जब लोग देखते हैं, अच्छा पर्यावरण है, अच्छी आबोहवा, अच्छा परिवेश जंगलों से आच्छादित है, नदियों से आच्छादित है, पर्वतों से आच्छादित है और देवों से आच्छादित है तो जिधर देखो उधर कोई न कोई डेस्टिनेशन दिखाई देता है। दिल्ली के नजदीक है, एनसीआर के नजदीक है, हवाई कनेक्टिविटी है, रेल कनेक्टिविटी है, सड़क कनेक्टिविटी अच्छी है, कानून-व्यवस्था अच्छी है। तो, लोगों ने देखा और बड़ी संख्या में आ रहे। 200 से भी ज्यादा फिल्में गत वर्ष में राज्य में बनी है और आगे भी बन रही है, हम सबको सुविधाएं भी दे रहे हैं। हमने सब्सिडी का भी प्रावधान किया है। अन्य प्रावधान भी कर रहे हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


