Advertisement
आतंकियों को शरण देने वालों को मिलेगा करारा जवाब : शाइना एनसी

विदेश मंत्री हरदीप सिंह पुरी से जुड़े विवाद पर शाइना एनसी ने कहा कि उन्हें किसी प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुरी ने जेफ्री एपस्टीन से तीन से चार बार मुलाकात एक स्वतंत्र बहुपक्षीय आयोग के संदर्भ में की थी। शिवसेना प्रवक्ता ने बताया कि यह मुलाकात उस समय हुई थी जब वे केंद्रीय मंत्रिमंडल का हिस्सा नहीं थे और 2017 में ही उन्हें कैबिनेट में शामिल किया गया। उन्होंने कहा कि ईमेल संवाद के जरिए भारत की इंटरनेट अर्थव्यवस्था और आर्थिक गतिविधियों को अवसर मिला।
भारत-अमेरिका समझौते को लेकर राहुल गांधी की आलोचना पर उन्होंने कहा कि उन्हें इस समझौते की जानकारी नहीं है क्योंकि उन्होंने भारत द्वारा लिए गए निर्णयों को ठीक से पढ़ा नहीं। उन्होंने कहा कि सरकार के सभी फैसले किसानों और 'मेक इन इंडिया' के हित में हैं। डेटा, एनालिटिक्स, अर्थव्यवस्था, उच्च निवेश और एआई जैसे क्षेत्रों में भारत को नए अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि किसानों को निर्यात के अभूतपूर्व अवसर मिले हैं और देश अपनी संप्रभुता के अनुसार निर्यात नीति तय करेगा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


