This work was secretly in the bar, the video became viral, then it was discovered ...-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बार में गुपचुप होता था ये काम, वीडियो वायरल हुए तो पता लगा फिर हुआ ये...

khaskhabar.com: बुधवार, 07 जून 2017 7:44 PM (IST)
बार में गुपचुप होता था ये काम, वीडियो वायरल हुए तो पता लगा फिर हुआ ये...
अमृतसर। शहर के एक बार में मैनेजर गुपचुप में यहां आने वाले लड़के लड़कियों के ड्रिंक करते हुए वीडियो बनाता था। ये वीडियो धीरे धीरे वायरल होने लगे तो लोगों को इसका पता चला। इस बीच कुछ युवकों ने बुधवार को रणजीत एवेन्यू बी-ब्लॉक स्थित एक ड्रिंक बार में आकर बार मैनेजर व अन्य स्टाफ की जमकर पिटाई की और कपड़े तक फाड़ डाले। हमलावरों का आरोप था कि बार प्रबंधकों द्वारा आने-जाने वाले लड़के-लड़कियों की वीडियो वायरल की जाती है ताकि उसे देख कर अधिक से अधिक युवा पीढ़ी वहां आए। उसी तरह हमलावरों ने मारपीट की वीडियो बनाई और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जिसमें प्रबंधकों से माफी भी मंगवाई गई। इसी कारण आज बार नहीं खोली गई। जानकारी के अनुसार बी ब्लॉक स्थित इस बार में शराब व डांस की पार्टियां होती हैं, यहां आने वाले लड़के-लड़कियां अक्सर शराब पीते भी दिखाई देते हैं। कुछ लड़कियों ने शिकायत की थी कि उनकी वीडियो वायरल हुई है जिस पर आधा दर्जन के करीब युवक आज बार में घुस गए और मैनेजर को पकड़ उसे बुरी तरह पीटने लगे। जब स्टाफ बीच-बचाव करने आया तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा। वीडियो वायरल करने संबंधी युवकों ने बार संचालकों से भी गलती का अहसास करवाया और बन रही वीडियो के सामने माफी भी मंगवाई। घटना के उपरांत बार का पूरा स्टाफ वहां से भाग गया और संचालकों ने इसकी शिकायत पुलिस में नहीं दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement