This time 19.46 lakh students will sit in Board exams, could increase examination center-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इस बार 19.46 लाख देंगे बोर्ड परीक्षा, बढ़ सकते हैं परीक्षा केन्द्र

khaskhabar.com: शुक्रवार, 16 दिसम्बर 2016 1:07 PM (IST)
इस बार 19.46 लाख देंगे बोर्ड परीक्षा, बढ़ सकते हैं परीक्षा केन्द्र
जयपुर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वर्ष 2017 की मुख्य परीक्षाओं में प्रविष्ट होने वाले विद्यार्थियों की संख्या बढ़ गई है। इस बार 19.46 लाख विद्यार्थी बोर्ड परीक्षाओं में बैठेंगे। गत परीक्षा से इस बार करीब 45 हजार विद्यार्थी बढ़े हैं। विद्यार्थियों की संख्या को देखते हुए बोर्ड परीक्षा केंद्रों की संख्या भी बढ़ा सकता है। बोर्ड वर्ष 2017 की परीक्षाओं की तैयारी में जुटा है। विभिन्न जिलों में इस परीक्षा के लिए बनाए जाने वाले परीक्षा केंद्रों को अंतिम रूप देने का कार्य प्रगति पर है। बोर्ड द्वारा पिछली परीक्षा में प्रदेश भर में कुल 5310 परीक्षा केंद्र बनाए थे। इस बार यह संख्या बढऩे की संभावना है। बोर्ड को प्रदेश के बीकानेर और एकाध जिले को छोड़ कर अन्य जिलों के परीक्षा केंद्र लगभग फाइनल हो चुके हैं। बोर्ड की मुख्य परीक्षा 10वीं और 12वीं में इस बार कुल 19.46 लाख विद्यार्थी पंजीकृत किए गए हैं। इनमें कक्षा 10वीं में 10.93 लाख और 12वीं में 8.53 लाख विद्यार्थी हैं। बोर्ड सूत्रों के अनुसार प्रवेशिका, व्यावसायिक परीक्षा और वरिष्ठ उपाध्याय वर्ग के विद्यार्थियों की संख्या अभी इस वर्ष के आंकड़ों में शामिल नहीं हो पाई है। ऐसे में वर्ष 2017 की परीक्षा में बैठने वाले विद्यार्थियों की संख्या में और इजाफा हो सकता है। प्रदेश में गत वर्ष कुल 5,310 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हुई थी। जिसमें पिछले वर्ष 100 नए परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे। इस बार यह संख्या और बढ़ सकती है। इधर, बोर्ड की ओर से प्रारंभिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण पत्र परीक्षा (8वीं कक्षा) में इस बार 12 लाख 11 हजार 322 विद्यार्थी बैठेंगे। गत वर्ष की 8वीं की परीक्षा के लिए कुल 1136680 विद्यार्थी पंजीकृत किए गए थे। इस बार 8वीं की परीक्षा में 74 हजार 642 विद्यार्थी अधिक बैठेंगे। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. बी.एल. चौधरी ने बताया कि बोर्ड की वर्ष 2017 की परीक्षाओं की तैयारियां अंतिम चरण में चल रही हैं। परीक्षा में पिछले साल की तुलना में विद्यार्थी बढ़े हैं। अंतिम आंकड़ा तैयार कराया जा रहा है। परीक्षा केंद्र भी इस बार कुछ बढ़ सकते हैं। चाचा भतीजे की लड़ाई में किसी को टिकट,किसी को मंत्री पद

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement