This is Arnold Dicks, he came from Australia as soon as he found out about the tunnel accident.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ये आर्नाेल्डक डिक्स हैं, जैसे ही इन्हें टनल दुर्घटना का पता चला,ये ऑस्ट्रेलिया से आ गए

khaskhabar.com: मंगलवार, 28 नवम्बर 2023 10:37 PM (IST)
ये आर्नाेल्डक डिक्स हैं, जैसे ही इन्हें टनल दुर्घटना का पता चला,ये ऑस्ट्रेलिया से आ गए
-प्रदीप द्विवेदी- नई दिल्ली। उत्तरकाशी के सिल्क्यारा सुरंग से सभी 41 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। इस कार्य में कई लोगों का योगदान है, लेकिन प्रोफेसर आर्नाेल्डक डिक्स का योगदान बेमिसाल है। भूमिगत और परिवहन बुनियादी ढांचे में विशेषज्ञ आर्नाेल्डक डिक्स मजदूरों को सुरंग से बाहर निकालने वाले प्रमुख एक्सपर्ट हैं।
उन्हें इंजीनियरिंग भू-विज्ञान और जोखिम प्रबंधन मामलों में करीब तीन दशकों का अनुभव है। उनके लिए सुरेंद्र राजपूत ने ट्वीट किया.... ये आर्नाेल्डक डिक्स हैं। अंतरराष्ट्रीय टनलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। जैसे ही इन्हें उत्तराखंड में टनल दुर्घटना का पता चला वैसे ही ये ऑस्ट्रेलिया से दुर्घटना स्थल पर आ गए। 24/7 घंटे काम किया।
बचाव अभियान चलाया, मजदूरों को अपने बच्चों की तरह समझा, बात की, मदद की, प्रार्थना की और हर प्रार्थना में शामिल हुए। सैलूट है इनके मानवीय जज्बे को, सलाम है इनके हौसले को। आज सब मज़दूर सुरक्षित अगर हैं तो इनके महत्वपूर्ण प्रयास से।
सबसे खास बात यह है कि- मंगलवार को जब सुरंग में फंसे मजदूरों को बाहर निकालने की कोशिश चल रही थी, तो अर्नाेल्डक डिक्स सुरंग के नजदीक मौजूद भगवान बौख नाग देवता की पूजा-अर्चना में शामिल हुए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement