khaskhabar.com: रविवार, 21 जून 2020 08:55 AM (IST)
प्रधानमंत्री ने कोविड-19 के बारे में उल्लेख करते हुए कहा कि वायरस विशेष रूप से हमारी श्वसन प्रणाली पर हमला करता है।
उन्होंने कहा, "जो हमारी श्वसन प्रणाली को मजबूत बनाने में हमारी सबसे ज्यादा मदद करता है वह है प्राणायाम जैसे श्वास संबंधी व्यायाम।"
उन्होंने आगे कहा, "एक सजग नागरिक के रूप में हम परिवार और समाज के रूप में एकजुट होकर आगे बढ़ेंगे। हम प्रयास करेंगे कि घर पर योग और परिवार के साथ योग के अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। हम जरूर सफल होंगे, हम जरूर विजयी होंगे।" --आईएएनएस