Thirsty thirsty thief, captive hand pump-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्यास को तरसते कंठ, दबंगों के कब्जे में कैद हैंडपम्प

khaskhabar.com: शनिवार, 15 अप्रैल 2017 3:58 PM (IST)
प्यास को तरसते कंठ, दबंगों के कब्जे में कैद हैंडपम्प
भरतपुर। जहां प्रदेश एक ओर भीषण गर्मी की चपेट में है, वहीं आज भी हैंडपंपों पर दबंगों का कब्जा बना हुआ है, जिसके चलते लोग पानी के लिए तरसते नजर आ रहे हैं। इन लोगों के खिलाफ कोई भी मुंह खोलने को तैयार नहीं है। ऐसा ही नजारा उपखण्ड डीग की उपतहसील जनूथर की ग्राम पंचायत दांतलौठी के ग्राम नगला जनूथर में देखने को मिल रहा है। जिसमें अधिकांश सार्वजनिक हैंडपंपों पर दबंगो ने कई वर्षों से कब्जा जमा रखा है। जब इसके बारे में लोगों से खुलकर सामने आने को कहा तो सभी ने चुप्पी साधी ली, वहीं गांव के वार्ड पंच रामलाल से पूछा तो उन्होंने दबी जुबान से कहा कि कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन समस्या का कोई हल नहीं हुआ। मैंने ऐसे लोगों से कब्जे हटाने को कहा मगर कई बार हमला करने पर उतारू हो गए। पंचायत स्तर पर लगने वाले जनसुनवाई शिविर में लिखित रूप से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन आश्वासनों के अलावा कुछ हांसिल नहीं हुआ। इसके चलते दबंगों के हौंसलें सांतवें आसमान पर हैं। हालांकि जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग भी जानबूझकर अनजान बना हुआ है। मरम्मत के समय मामला कर्मचारियों के नोटिस में भी आ चुका है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। जैसा कि सार्वजनिक हैंडपंपों पर कब्जों को चिह्नित कर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए तत्कालीन जिला कलेक्टर रवि जैन ने भी अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके बावजूद निर्देशों को अमल में नहीं लाया सका। हालही में जिला परिषद की बैठकों में भी ऐसे मामले उठ चुके हैं, फिर भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement