Third week of unlock in Delhi, all shops will open from Monday-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दिल्ली में अनलॉक का तीसरा सप्ताह, सभी दुकानें सोमवार से खुलेंगी

khaskhabar.com: रविवार, 13 जून 2021 1:46 PM (IST)
दिल्ली में अनलॉक का तीसरा सप्ताह, सभी दुकानें सोमवार से खुलेंगी
नई दिल्ली। दिल्ली में सोमवार से अनलॉक के तीसरे चरण के तहत सभी दुकानों को खोलने इजाजत होगी। साथ ही सभी तरह की पब्लिक एक्टिविटी को अनुमति दी गई है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया कि स्कूल-कॉलेज, शिक्षण संस्थान, सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक, धार्मिक सभाएं, स्विमिंग पूल, स्टेडियम, स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स, सिनेमा, थियेटर, एंटरटेनमेंट पार्क, बैंक्वेट हॉल, ऑडिटोरियम, स्पा, जिम, पब्लिक पार्क और गार्डन पूरी तरह बंद रहेंगे । उन्होंने बताया कि साप्ताहिक बाज़ार को अनुमति दी जा रही है लेकिन एक दिन में एक ज़ोन में एक ही साप्ताहिक बाज़ार को अनुमति दी जाएगी। शादियां 20 लोगों के साथ घर या कोर्ट में ही हो सकती हैं। धार्मिक स्थल खोले जा रहे हैं लेकिन श्रद्धालुओं को जाने की अनुमति नहीं होगी ।
सीएम ने बताया कि निजी दफ़्तर 50% क्षमता के साथ सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक काम करेंगे। बाज़ार, मॉल और मार्केट कॉम्प्लेक्स में सारी दुकानें सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक खुल सकती हैं। रेस्टोरेंट 50% बैठने की क्षमता पर काम करेंगे ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement