Thieves arrested, gold silver recovered-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शातिर नकबजन गिरफ्तार, सोना चांदी बरामद

khaskhabar.com: रविवार, 24 फ़रवरी 2019 1:42 PM (IST)
शातिर नकबजन गिरफ्तार, सोना चांदी बरामद
जयपुर । शहर के प्रमुख बाजार चौड़ा रास्ता स्थित ज्वैलरी की दुकान के ताले तोड़कर 50 लाख रुपए के गहने नकदी चोरी करने वाले शातिर नकबजन को कोतवाली थाना पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोना चांदी का माल बरामद किया है। पुलिस टीम आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है। डीसीपी नॉर्थ मनोज कुमार ने बताया कि चौड़ा रास्ता में स्थित पन्नालाल जड़िया एंड संस के यहां नकबजनी की वारदात हुई थी। बदमाश दुकान के ताले तोड़कर 1 किलो 419 ग्राम सोना 12 किलो 962 ग्राम चांदी और 40000 हजार रुपये चोरी कर ले गया था। इस संबंध में ज्वेलर्स राम प्रकाश सोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी । पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई संदिग्ध स्कूटी सवार की तलाश शुरू की। स्कूटी नंबरों के आधार पर पुलिस को शातिर नकबजन पवन के वारदात करने का पता चला। पुलिस ने आरोपी पवन मीणा निवासी बारां हाल पुरानी चुंगी आगरा रोड को बारां से गिरफ्तार किया है । इसके कब्जे से सोना चांदी का कुछ माल बरामद किया गया है । पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अन्य माल की बरामदगी के प्रयास में जुटी है आरोपी पवन मीणा ने पूछताछ में एक दर्जन से अधिक वारदात करना स्वीकार किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement