thieve take cash and valuable in kota-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:43 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नकदी व जेवरात पर किया हाथ साफ, ताले भी ले गए चोर

khaskhabar.com: शुक्रवार, 23 सितम्बर 2016 10:52 AM (IST)
नकदी व जेवरात पर किया हाथ साफ, ताले भी ले गए चोर
टोंक। कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र में घंटाघर के पास एक मकान का ताला तोडक़र अज्ञात चोर सोने व चांदी के जेवरात तथा करीब ग्यारह हजार रुपए चोरी कर ले गए। चोर इतने शातिर थे कि तोड़े गएचार ताले भी साथ ले गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार घंटाघर निवासी शाहिद परिवार सहित गुरुवार रात करीब दस बजे बाहर चले गये थे। शुक्रवार सुबह जब परिवार सहित शाहिद घर आए मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अन्दर जाकर देखा तो अलमारी में रखे करीब पांच तोले के सोने के जेवरात, चांदी के पायजेब आदि पर अज्ञात चोरों ने हाथ साफ कर लिया। साथ ही करीब ग्यारह हजार रुपए भी चोर ले गए। शाहिद ने बताया कि स्टोर में एक बडी तिजोरी रखी हुई थी। इसको खोलने का चोरों ने प्रयास किया लेकिन, सफल नहीं हो पाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement