There will be expansion in the security and facilities of tourists - Gayatri Rathod-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधाओं में होगा विस्तार - गायत्री राठौड़

khaskhabar.com: शुक्रवार, 26 अगस्त 2022 08:33 AM (IST)
पर्यटकों की सुरक्षा
और सुविधाओं में होगा विस्तार - गायत्री राठौड़
जयपुर । राज्य में देश - विदेश से आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा और उनकी सुविधाओं में विस्तार के लिए सेन्टर फॉर टूरिज़्म पुलिसिंग और पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में ‘‘टूरिज्म़ पुलिसिंग‘‘ विषय पर तीन दिवसीय (25 अगस्त से 27 अगस्त तक) कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला का शुभारम्भ गुरुवार को जोधपुर जिले में सरदार पटेल पुलिस सुरक्षा एवं दाण्डिक न्याय विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आलोक त्रिपाठी एवं पर्यटन विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रीमती गायत्री राठौड़ उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर श्रीमती गायत्री राठौड़़ ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य राजस्थान में पर्यटन को बढ़ावा देना और पर्यटन के क्षेत्र में जागरूकता लाना है साथ ही पर्यटन के क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा किये गये कार्यों के बारे जानकरी देना भी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि प्रदेश में आने वाले पर्यटकों को सुरक्षित और सहज राजस्थान की यात्रा मिल सके। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। पर्यटन विभाग के अतिरिक्त निदेशक आनन्द त्रिपाठी ने बताया कि टूरिज़्म पुलिसिंग विषय पर इस तरह की कार्यशाला देश में पहली बार हो रही है साथ ही इस कार्यशाला से पर्यटन के क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा।
कार्यशाला में बीएसएफ, जीआरपी (उत्तर), पर्यटन सहायक बल से आये कुल 70 प्रशिक्षणार्थियों ने भी भाग लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement