Advertisement
बक्सर में सनातन संस्कृति समागम में होगा संतों का जमावड़ा, आरएसएस प्रमुख भी पहुंचेंगे

बिहार के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री व राज्यपाल को भी आमंत्रण पत्र भेजा गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या के बाद श्रीराम की पहली कर्मभूमि बक्सर को देश दुनिया के सामने लाने के साथ देश में रामराज की कल्पना को साकार करना है।
उन्होंने बताया कि नौ दिनों तक चलने वाले कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, राम व श्रीमद्भागवत कथा, अंतरराष्ट्रीय संत सम्मेलन, लक्ष्मीनारायण महायज्ञ समेत अन्य कार्यक्रम आयोजित होंगे।
कार्यक्रम के दौरान हर दिन देश के नामचीन कलाकार अपनी प्रस्तुति करेंगे।
वाराणसी के प्रसिद्ध पंडितों द्वारा प्रतिदिन गंगा महाआरती की जाएगी। मुंगेर के योग विश्वविद्यालय का योग शिविर लगेगा, जिसमें स्वामी निरंजन भाग लेंगे। रामभक्तों के लिए हर दिन भंडारे की व्यवस्था होगी।
उन्होंने बताया कि नौ से 15 नवंबर तक आयोजन स्थल पर प्रतिदिन सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक रामकथा व श्रीमद्भागवत कथा होगी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


