Advertisement
असम में 5 सालों में होंगे 4,000 अत्याधुनिक स्कूल

सरमा ने कहा, ''असम स्कूल बनाने का अब तक का सबसे बड़ा प्रयास कर रहा है। 2028 तक 4,000 अत्याधुनिक स्कूलों का निर्माण किया जाएगा, यानी अगले 5 वर्षों तक हर दिन दो नए स्कूल जोड़े जाएंगे।''
इससे पहले मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अगले कुछ सालों में असम के गांवों में स्थित हाई स्कूलों के बुनियादी ढांचे के विकास पर 5 करोड़ रुपये खर्च करेगी। ये अनुदान चरणबद्ध तरीके से संबंधित स्कूलों को वितरित किया जाएगा।
उन्होंने दावा किया कि इस फैसले का ग्रामीण इलाकों में व्यापक असर होगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने आंगनवाड़ी केंद्रों को लेकर भी पिछली कांग्रेस सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा, "कांग्रेस काल में आंगनवाड़ी केंद्र चिकन कॉप की तरह थे। हमने बुनियादी ढांचे को बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। राज्य सरकार राज्य के प्रत्येक आंगनवाड़ी केंद्र को 25 लाख रुपये का अनुदान देगी।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


