There is a behaviour change in the country says PM Modi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हमारी सरकार आने के बाद लोगों की मानसिकता में सकारात्मक बदलाव: मोदी

khaskhabar.com: गुरुवार, 30 नवम्बर 2017 12:08 PM (IST)
हमारी सरकार आने के बाद लोगों की मानसिकता में सकारात्मक बदलाव: मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि 2014 में उनकी सरकार के सत्ता में आने के बाद से लोगों की मानसिकता और आत्मविश्वास में सकारात्मक बदलाव आया है। एक कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अगर हम देश को एक जीवित इकाई के रूप में देखें तो हमें पता चलेगा कि भारत में जो सकारात्मक ²ष्टिकोण पैदा हुआ है, वह पहले कभी नहीं था। मोदी ने कहा कि इससे पहले युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों को देश के संसाधनों पर बहुत कम विश्वास था और अब वे सरकार और उसके संसाधनों पर भरोसा करते हैं। मोदी ने कहा कि भारत में 2014 के चुनाव में नागरिकों ने केवल सरकार को बदलने के लिए ही मतदान नहीं किया था,

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement