there are cases of atrocities on Dalits-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नहीं थम रहे दलितों पर अत्याचार के मामले

khaskhabar.com: रविवार, 16 अक्टूबर 2016 5:20 PM (IST)
नहीं थम रहे दलितों पर अत्याचार के मामले
यमुनानगर। प्रदेश में दलितों पर होने वाले अत्याचार समाप्त होने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक बार फिर यमुनानगर के आहलुवाला गांव में दलितों के खिलाफ गंदी गालियां लिखकर दीवार पर पोस्टर चिपकाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले भी जिले में कई मामले सामने आने के बावजूद पुलिस महज मूकदर्शक बनी बैठी है। अब एक बार फिर यमुनानगर के साबापुर में तीसरा मामला सामने आया है। जहां पहले मामले में दलितों को खेत में घुसने से रोक दिया गया। तो दूसरे मामले में घोड़ी पर नहीं चढ़ने दिया गया। तो अब पोस्टर्स पर गंदी गंदी गालियां लिखकर दीवारों पर चिपका दिया गया। फिलहाल मामला सामने आने के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement