theft in five houses in sambhal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बेखौफ बदमाश, चोरों ने पांच घरों से चुराए करीब 35 लाख के जेवर व नकदी

khaskhabar.com: शनिवार, 27 मई 2017 2:25 PM (IST)
बेखौफ बदमाश, चोरों ने पांच घरों से चुराए करीब 35 लाख के जेवर व नकदी
संभल। बेखौफ बदमाशों ने एक के बाद एक पांच घरों को निशाना बना डाला। चोरों ने पांचों घरों से नगदी, सोने-चांदी के जेवर समेत 35 लाख रुपये के माल पर हाथ साफ़ कर डाला। हैरत की बात यह है कि चोरों ने चार घरों में खंगाला किया तो कोई आहट भी न पा सका। जब चोर पांचवें घर में घुसे तो जाग हो गई और चोरों को भागना पड़ गया। लेकिन इस घर से भी चोर 2000 रुपये ले गए। जानकारी मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। तत्काल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंरसक टीम ने भी मौके पर फिंगर प्रिंट लिए। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी सी फैल गयी है, चोरी की इतनी बड़ी वारदात होने की वजह से लोग काफी डरे हुए हैं। जनपद संभल के असमोली थाना क्षेत्र के गांव अरलया नेकपुर में चोरों ने एक के बाद एक पांच घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। सबसे पहले अजयवीर सिंह के घर में दीवार कूदकर चोर घुसे। चोरों ने इस घर से लगभग 9 लाख रुपये का माल समेट लिया। इसके बाद पीएसी के दरोगा नरेश शमाय के घर में छत के रास्ते से घुसे चोरों ने सेफ के ताले तोड़ लिए। वहां से लगभग 6 लाख रुपये का माल समेट लिया। उसके बाद चोरों ने गांव के बाहरी छोर स्थित चरन सिंह के मकान को निशाना बनाया। चरन सिंह के बेटे अनुज के कमरे में जाकर सेफ में रखे 24 तोला सोने के जेवर, 1 लाख 60 हजार रुपये समेत लगभग 15 लाख रुपये का माल समेट लिया। चोरों ने सेवानिवृत्त दरोगा नानक सिंह के घर को भी निशाना बनाया। जहां पर चोर दीवार कूदकर घर के अंदर पहुंचे। जहां से चोरों ने लगभग 3 लाख 50 हजार रुपये का माल समेट लिया। सबसे बाद चोर गुरुवेंद्र के घर में घुसे। जैसे ही चोर दीवार कूदकर अंदर आए तो गुरवेंद्र की मां शशि जाग गईं। उन्होंने शोर मचा दिया लेकिन इसके बाद भी एक चोर फ्रिज के ऊपर रखे 2000 हजार रुपये लेकर भाग गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement