The workshop was held at the palace in the cashless economy-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजभवन में नकदी रहित अर्थव्यवस्था पर आयोजित हुई कार्यशाला

khaskhabar.com: रविवार, 18 दिसम्बर 2016 11:03 AM (IST)
राजभवन में नकदी रहित अर्थव्यवस्था पर आयोजित हुई कार्यशाला
शिमला। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने की अध्यक्षता में नकदी रहित अर्थव्यवस्था को लेकर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के उत्कृष्ट बच्चों के लिए राजभवन शिमला में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान गत 5 दिसंबर को इस संबंध में की गई बैठक की भी समीक्षा की गई। इस अवसर पर अपने संबोधन में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि हमें स्वयं को समय के साथ बदलना चाहिए और जो ऐसा नहीं कर सकते, वे आधुनिक तकनीक के लाभ से वंचित रह जाएंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश शिक्षा क्षेत्र में अग्रणी बनकर उभरा है और राज्य की साक्षरता दर अन्य राज्यों की अपेक्षा काफी अधिक है और आधुनिक तकनीक को अपनाने से राज्य को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि नकदी रहित अर्थव्यवस्था समय की मांग है और विकासशील देशों ने यह व्यवस्था पहले ही अपना ली है। उन्होंने कहा कि यह हम सभी का उत्तरदायित्व होना चाहिए कि इसे एक सफल अभियान बनाएं और इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश राजभवन देश का पहला राजभवन है जिसने पूरी तरह नकदी रहित व्यवस्था लागू की है तथा उन्होंने अग्रणी बैंकों तथा टेलीक्यूनिकेशन कंपनियों के साथ-साथ सार्वजनिक व निजी क्षेत्र में विश्वविद्यालयों के सहयोग से नकदी रहित अर्थव्यवस्था पर आधारित जागरूकता कार्यक्रम आरंभ किए हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में विश्विद्यालय स्तर पर प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है और इसे कालेज व ग्रामीण स्तर पर भी बढ़ाया जाएगा। एक प्रश्क्षित विद्यार्थी कम से कम दस और लोगों को इस संबंध में प्रशिक्षित करेगा तथा इस तरह पूरा प्रदेश आने वाले जनवरी माह तक नकदी रहित हो जाएगा। उन्होंने विद्यार्थियों से इस मुहिम में सहयोग की अपील की। राज्यपाल ने विद्यार्थियों से वार्तालाप किया और आधुनिक तकनीक के प्रति उनके रूझान की सराहना की। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी ने राज्यपाल का स्वागत किया तथा विद्यार्थियों के लिए कार्यशाला आयोजित करने के लिए आभार व्यक्त किया।

[@ अमेरिका के 911 की तर्ज पर बना डायल 100 कैसे काम करेगा...जानिए इसकी टेक्नोलॉजी]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement