Advertisement
प्रत्येक गांव में और तेज गति से चलेगा विकास का पहिया : दुष्यंत चौटाला

उन्होंने कहा कि 800 करोड़ रुपए की 100 से ज्यादा विकास परियोजनाओं की हलका वासियों को सौगात दी जा चुकी है। इसके अलावा भविष्य में भी विकास का यह पहिया और तेजी से दौड़ेगा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का सुधारीकरण, नवीनीकरण और विस्तारीकरण कर गांव दर गांव बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान की गई है साथ ही ग्रामीणों को यातायात में सुगमता मिली है।
इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न गांवों में ई- डिजिटल लाईब्रेरी, सामुदायिक केन्द्र, शहरों की तर्ज पर पार्क व तालाबों का सौंदर्यीकरण जैसे आधारभूत कार्य करवाए जा रहे हैं। दुष्यंत चौटाला ने आगे कहाकि ग्रामीण युवा तथा महिलाओं का उत्थान उनकी कार्यशैली का सर्वोच्च एवं मूल उद्देश्य है और इसके लिए वे निरंतर प्रयासरत है।
इस दिशा में सरकारी व गैर सरकारी संस्थानाओं में युवाओं को 75 प्रतिशत रोजगार के अवसर, पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को पचास प्रतिशत तथा ग्रामीण राशन डिपुओं में महिलाओं की 33 प्रतिशत भागीदारी के क्रांतिकारी फैसले उनकी जनसेवा के प्रति भावना को स्वतः दर्शाता है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जींद
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


