The water level of Yamuna in Delhi has come down below the danger mark.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दिल्‍ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे उतरा

khaskhabar.com: बुधवार, 16 अगस्त 2023 10:32 AM (IST)
दिल्‍ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे उतरा
नई दिल्ली। दिल्‍ली में यमुना का जलस्‍तर बुधवार सुबह घटकर खतरे के निशान से नीचे 205.15 मीटर पर आ गया। यहां पुराने रेल पुल पर नदी में पानी का स्तर मंगलवार की रात 10 बजे 205.39 मीटर तक पहुंच गया था। खतरे के निशान 205.33 मीटर पर है। इससे आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई। हालांकि, बुधवार सुबह आठ बजे जलस्तर घटकर 205.15 मीटर पर आ गया। पिछले महीने भारी बारिश के कारण यमुना ने अपना 45 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया और 208.65 मीटर पर पहुंच गई। पानी उतरने से पहले नदी कई दिनों तक खतरे के निशान से ऊपर रही थी। इससे राष्‍ट्रीय राजधानी के कई निचले इलाकों और सड़कों पर पानी भर गया।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement