Advertisement
कोविड जितना खतरनाक नहीं है एमपॉक्स का वायरस, डब्ल्यूएचओ ने किया साफ

इसको लेकर दिल्ली के तीन सरकारी अस्पतालों में इस वायरस से पीड़ित लोगों का इलाज किया जाएगा। इसमें राम मनोहर लोहिया अस्पताल, सफदरजंग अस्पताल और लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज का नाम शामिल है।
एमपॉक्स का कोविड से कनेक्शन के बारे में आईएएनएस ने दिल्ली के ईएसआईसी (इंदिरा गांधी) अस्पताल झिलमिल के सीनियर रेजिडेंट डॉ. युगम प्रसाद शांडिल्य से बात की।
उन्होंने बताया, '' एमपॉक्स वायरस बहुत खतरनाक है, लेकिन इसका कोविड से कोई संबंध नहीं है। यह ऑर्थोपॉक्सवायरस के कारण फैलता है। यह किसी भी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलता है। इसका अभी तक कोई इलाज नहीं है। ठीक होने में मरीज को कुछ हफ्तों का समय लगता है।''
डॉ. युगम ने कहा, ‘’इसके लक्षणों की बात करें तो इसमें माइल्ड फ्लू के जैसे लक्षण नजर आते हैं। इसमें चेहरे, छाती, गर्दन और हाथों पर दाने दिखाई देते हैं। इसके अलावा तेज बुखार आना, सिर में तेज दर्द भी एमपॉक्स के संकेत हो सकते हैं। इसके साथ ही मरीज को अगर बगल या जांघ में सूजन जैसा महसूस हो तो इसे नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


