The two-day Shri Govardhan Parikrama Yatra of Gupt Vrindavan Dham, Jaipur concluded successfully-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गुप्त वृन्दावन धाम, जयपुर की दो दिवसीय श्री गोवर्धन परिक्रमा यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न

khaskhabar.com: सोमवार, 17 अगस्त 2026 12:42 PM (IST)
गुप्त वृन्दावन धाम, जयपुर की दो दिवसीय श्री गोवर्धन परिक्रमा यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न
खास खबर। जयपुर गुप्त वृन्दावन धाम, जयपुर द्वारा आयोजित दो दिवसीय श्री गिरिराज गोवर्धन परिक्रमा यात्रा भक्तिमय वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। यात्रा में 200 से अधिक श्रद्धालुओं ने पाँच बसों के माध्यम से सहभागिता की। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने श्री गोवर्धन परिक्रमा, हरिनाम संकीर्तन, जप, कथा-श्रवण, विभिन्न पवित्र स्थलों के दर्शन, वैष्णव-संग एवं कृष्ण प्रसाद का लाभ प्राप्त किया।
पूरी यात्रा में हरिनाम संकीर्तन विशेष आकर्षण रहा। यात्रा का उद्देश्य श्रद्धालुओं को श्री गोवर्धन धाम की महिमा से परिचित कराने के साथ-साथ श्रील प्रभुपाद की शिक्षाओं के अनुसार हरिनाम, साधना, सत्संग एवं भक्तिमय जीवन से जोड़ना रहा।
यात्रा की सुचारु व्यवस्था के लिए बस, आवास, प्रसादम, जल, कीर्तन, साउंड सिस्टम तथा अन्य सेवाओं हेतु अलग-अलग सेवा दल एवं कोऑर्डिनेटर्स नियुक्त किए गए थे। बड़ी संख्या में भक्तों ने विभिन्न सेवाओं में उत्साहपूर्वक सहयोग किया।
यात्रा के सफल समापन पर गुप्त वृन्दावन धाम की ओर से सभी श्रद्धालुओं, सेवकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा भक्तों को नियमित जप, श्रीमद्भागवत श्रवण, वैष्णव-संग एवं सेवा को अपने जीवन में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement