The Tinwari area necklace robbery case has been solved—two accused who robbed passersby posing as sadhus have been arrested.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तिंवरी क्षेत्र में कंठी लूट का खुलासा — साधु बनकर राहगीरों को लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

khaskhabar.com: शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2025 12:30 PM (IST)
तिंवरी क्षेत्र में कंठी लूट का खुलासा — साधु बनकर राहगीरों को लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
जोधपुर। तिंवरी क्षेत्र में हुई कंठी लूट की वारदात का मथानिया पुलिस ने खुलासा करते हुए दो अंतरराज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी साधु का वेश धारण कर सुनसान इलाकों में राहगीरों से रास्ता पूछने के बहाने उन्हें बातों में उलझाकर नकदी और जेवरात लूट लेते थे। पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचने के लिए करीब 150 जगहों के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। जांच के दौरान सफेद रंग की कार की पहचान हुई, जिसके आधार पर पुलिस ने हरियाणा के पानीपत निवासी शैलेंद्रनाथ उर्फ सुरेंद्र (32) और अमित (32) को अजमेर से पकड़कर जोधपुर लाया। पूछताछ में दोनों ने जोधपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में करीब 35 लूट की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement