The three tasks of youth power are education, service and voting - Kesar Singh Rajpurohit-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

युवा शक्ति के तीन काम शिक्षा, सेवा और मतदान - केसर सिंह राजपुरोहित

khaskhabar.com: शनिवार, 20 अप्रैल 2024 8:48 PM (IST)
युवा शक्ति के तीन काम शिक्षा, सेवा और मतदान - केसर सिंह राजपुरोहित
जोधपुर। लोकसभा चुनाव 2024 में जिले भर में स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जोधपुर विधानसभा क्षेत्र के स्वीप सह प्रभारी केसर सिंह राजपुरोहित ने बताया की सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एडीएम प्रथम जोधपुर प्रहलाद सहाय नागा, स्वीप प्रभारी पेमाराम पूनियां के निर्देशन में शनिवार को राजकीय शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय, राजस्थान, जोधपुर में विभिन्न मतदाता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। राजपुरोहित ने सभी प्रशिक्षणार्थियो से अपील करते हुए कहा कि युवा शक्ति के तीन काम शिक्षा, सेवा और मतदान। अतः सभी अपने मत का प्रयोग स्वयं करें और दूसरों को भी अपने मत के प्रयोग के लिए प्रेरित करें। उन्होंने सभी को मतदान के महत्व, वोटर के लिए उपयोगी विभिन्न एप वोटर हेल्पलाइन एप्प, सी-विजिल एप्प, केवाईसी, सक्षम के उपयोग के बारे में बताया। साथ ही सभी से विभिन्न एप को डाउनलोड भी करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर स्वीप टीम ने सभी विद्यार्थियों व स्टॉफ को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलवाईं। स्वीप टीम ने सभी को ऑनलाइन संकल्प पत्र भरने के लिए जानकारी दी। कॉलेज के उप प्राचार्य अशोक विश्नोई ने सभी से कहा कि पूर्ण रूप से निर्भय व निष्पक्ष होकर करें मतदान अवश्य करे। महाविद्यालय के प्रशिक्षक बृजपाल सिंह भाटी, डॉ सोहन किशन जोशी, राकेश नैण ने भी सभी से 26 अप्रैल को मतदान की अपील की।
वही एयरफोर्स स्टेशन जोधपुर स्थित केंद्रीय विद्यालय नंबर 2 में स्वीप टीम ने पौधरोपण कार्य प्रधानाचार्य दुर्गा चौहान, वरिष्ठ शिक्षक नेकाराम घांची के सानिध्य में स्टाफ व विद्यार्थियों व स्वीप टीम ने किया व मतदान वाटिका की स्थापना की। आज की स्वीप गतिविधियों के आयोजन में स्वीप टीम के महेंद्र चौधरी, राजेश गोदारा , नरपत सिंह, महेंद्र की सक्रिय भूमिका रही।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement