Advertisement
राजस्थान में अब तक 1.22 करोड़ ई-श्रमिक कार्ड का लक्ष्य प्राप्त

मुख्य सचिव ने कहा कि वे केन्द्रीय श्रमिक सचिव को भी चिट्ठी लिखकर आग्रह करेंगी कि ई-श्रमिक कार्ड को बनवाने के लिए नागरिक सेवा केन्द्र के साथ ई-मित्र पर भी श्रमिक कार्ड बनवाना प्रस्तावित किया जाए जिससे अधिक संख्या में श्रमिक कार्ड बनवायें जा सकें। उन्होंने श्रम अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस योजना का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जाए तथा वे प्रति माह जिला एवं तहसील स्तर पर योजना की लगातार गहन समीक्षा भी सुनिश्चित करें।
बैठक में श्रम विभाग के सचिव भानु प्रकाश ने बताया कि ई-श्रमिक कार्ड का पंजीयन राज्य के सभी नागरिक सेवा केन्द्रों पर निशुल्क किया जाता है तथा राज्य में अब तक 1.22 करोड़ के ई- श्रमिक कार्ड पंजीकरण के लक्ष्य को प्राप्त किया जा चुका है। इस अवसर पर श्रम आयुक्त श्री अंतर सिंह नेहरा ने राज्य में ई-श्रम कार्ड के पंजीयन की प्रगति को प्रस्तुतिकरण के माध्यम से विस्तार से अवगत कराया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


