Advertisement
सलमान खान के सेट पर हंगामा मचाने वाला संदिग्ध एक जूनियर आर्टिस्ट

पुलिस के मुताबिक, सतीश वर्मा जूनियर आर्टिस्ट का काम करता है। वो सलमान खान के सेट पर इसलिए घुसा, ताकि वो अभिनेता के साथ तस्वीरें क्लिक करा सके। लेकिन, सेट पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोक दिया।
इस पूरे वाकये के दौरान सलमान खान सेट पर मौजूद नहीं थे।
इस घटना की पुलिस गंभीरतापूर्वक विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।
बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई ने एक टीवी साक्षात्कार में कहा था कि उसके जीवन का एकमात्र लक्ष्य सलमान खान को जान से मारना है।
इससे पहले, मुंबई पुलिस ने 12 नवंबर को सलमान खान को धमकी भरे संदेश भेजने के आरोप में 24 वर्षीय एक व्यक्ति को कर्नाटक से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया था कि आरोपी का नाम सोहेल पाशा है।
मुंबई पुलिस के अनुसार, पाशा ने यह धमकी भरा मैसेज प्रसिद्धि पाने के लिए किया था।
मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था, बॉलीवुड स्टार सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से जान से मारने की धमकी मिली थी। यह धमकी वर्ली स्थित मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल रूम को भेजे गए एक संदेश के जरिए दी गई थी। इस संदेश में "मैं सिकंदर हूं" के गीतकार का ज़िक्र किया गया था और कथित तौर पर गैंग की ओर से खान से 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


