Advertisement
उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नए हब के रूप में विकसित हो रहा है राज्य - उच्च शिक्षा राज्य मंत्री

उच्च शिक्षा के प्रमुख शासन सचिव भवानी सिंह देथा ने कहा कि सभी विश्वविद्यालय राष्ट्रीय शिक्षा नीति को समय पर लागू करें जिससे विद्यार्थी रोजगार परक एवं काबिल बन सकें। उन्होंने कहा कि विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के सहयोग से राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने में जो भी रणनीति बनाई जाएगी राज्य सरकार उसमें पूरा सहयोग करेगी।
राजस्थान विश्वविद्यालय के कुलपति राजीव जैन ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत नए वोकेशनल कोर्सेज, सेमेस्टर सिस्टम तथा कौशल विकास सहित विभिन्न प्रावधानों को लागू किया जाएगा। बैठक में संजय लोढ़ा, सदस्य सचिव, राजस्थान राज्य उच्च शिक्षा परिषद ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से परिषद की कार्यप्रणाली, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के महत्वपूर्ण प्रावधान सहित विभिन्न बिंदुओं को बताया।
उद्घाटन सत्र के बाद आयोजित हुए तीन तकनीकी सत्रों में राजस्थान राज्य उच्चतर शिक्षा परिषद (RSHEC) के सदस्यों प्रो. बी एम शर्मा, प्रो रूप सिंह बारेठ तथा प्रो एल एन हर्ष द्वारा उच्च शिक्षण संस्थानों में आधारभूत संरचना एवं मानव संसाधन बढ़ाने, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विभिन्न प्रावधान, उच्च शिक्षा परिषद को और अधिक सुदृढ़ करने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
बैठक में कॉलेज एजुकेशन के कमिश्नर सुनील शर्मा, जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के कुलपति के एल श्रीवास्तव, कोटा विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर नीलिमा सिंह सहित विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति तथा प्रोफेसर मौजूद थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


