The spark started the fire in the attic, spread panic in jodhpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चिंगारी से लगी कबाडख़ाने में आग, फैली दहशत

khaskhabar.com: बुधवार, 02 नवम्बर 2016 09:33 AM (IST)
चिंगारी से लगी कबाडख़ाने में आग, फैली दहशत
जोधपुर। भदवासिया फल और सब्जी मंडी के पास स्थित कबाडख़ाने में मंगलवार देर रात भीषण आग लग गई। आग से टिन शेड कबाड़ पर गिरने से आग पर काबू पाने में परेशानी हुई। नगर निगम की एक दर्जन दमकलें आग को बुझाने में लगीं, तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। लोगों के अनुसार पटाखे की कोई चिंगारी गिरने से गत्ते तथा अन्य ज्वलनशील कबाड़ चपेट में आ गया और लपटें आसमान छूने लगी। इसके बाद लोगों ने मुंसिपल के फायर स्टेशन को आग की सूचना दी और फिर दमकल मौके पर पहुंचीं। आग की लपटों से एक बार फायर टीम भी पीछे हट गई और फिर पानी की बौछारों से किसी तरह आग पर काबू पाया। आग की ऊंची लपटों और धुंए की वजह से क्षेत्र के लोगों में दशहत पैदा हो गई थी। यह भी पढ़े :सबसे गहरा बोरिंग करने वाली मशीन पंजाब में लाॅन्च यह भी पढ़े :जासूस शोएब 6 बार पाक गया,हाई कमीशन में लडकियां भेजता था!

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement