The situation worsened in many areas due to rain in Madhya Pradesh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मध्य प्रदेश में बारिश से कई इलाकों में हालात बिगड़े

khaskhabar.com: सोमवार, 11 जुलाई 2022 4:10 PM (IST)
मध्य प्रदेश में बारिश से कई इलाकों में हालात बिगड़े
भोपाल। मध्यप्रदेश में बीते दो दिनों से हो रही रुक-रुक कर और तेज बारिश ने कई इलाकों में हालात बिगाड़ दिए हैं। निचली बस्तियों में पानी भर गया है तो वहीं आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। इतना ही नहीं, नदी और नाले उफान पर हैं। राज्य में बीते दो दिनों से बारिश का क्रम जारी है और मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में सामान्य से भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की है। बीते सात दिनों में हुई बिजली की गिरने की घटनाओं में 45 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है वही बड़ी संख्या में लोग घायल भी हुए हैं। राज्य के कई हिस्सों में हो रही बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित है। बात राजधानी की ही करें तो यहां की निचली बस्तियों में पानी भर गया है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है इतना ही नहीं, कई सड़कों पर पानी जमा है और आवागमन भी प्रभावित हो रहा है, वही बड़े तालाब का भी जलस्तर बढ़ गया है। इसी तरह रायसेन, विदिशा, छिंदवाड़ा, खरगोन,श्योपुर सहित कई अन्य हिस्सों में जनजीवन प्रभावित है। बारिश का दौर जारी रहने के कारण नर्मदा, बेतवा, सहित अन्य नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। कई स्थानों पर नदी और नालों का पानी सड़क पर आने से आवागमन भी बाधित हो रहा है।
मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के जबलपुर, नर्मदापुरम संभागों के कई जिलों और रायसेन, सीहोर, उज्जैन,धार, नीमच, मंदसौर, डिंडोरी, अनूपपुर, सागर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement