Advertisement
देशभर में SIR के दूसरे चरण की रफ्तार तेज, 98.69 प्रतिशत फॉर्म डिजिटाइज

पुडुचेरी (जहां 10.21 लाख मतदाता हैं) ने 99.98 प्रतिशत फॉर्म वितरित कर दिए हैं और 99.90 प्रतिशत फॉर्म डिजिटाइज भी हो चुके हैं।
मध्य प्रदेश (जहां मतदाताओं की संख्या 5.74 करोड़ से अधिक है) ने लगभग 100 प्रतिशत फॉर्म वितरण और 99.97 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा कर लिया है। गुजरात में 99.99 प्रतिशत वितरण जबकि 99.68 प्रतिशत डिजिटाइजेशन हुआ है।
देश का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश (जिसमें 15.44 करोड़ से अधिक मतदाता हैं) ने भी 99.95 प्रतिशत फॉर्म वितरित कर दिए हैं। वहीं, डिजिटाइजेशन का आंकड़ा 96.91 प्रतिशत तक पहुंच गया है। केरल में डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया 97.42 प्रतिशत तक पहुंच गई है।
रिपोर्ट के अनुसार, देशभर में कुल 5.09 करोड़ से अधिक मतदाता शामिल रहे। एन्यूमरेशन फॉर्म के 99.95 प्रतिशत फॉर्म वितरित किए गए। 50,33,01,912 (98.69 प्रतिशत) फॉर्म डिजिटाइज किए जा चुके हैं।
फॉर्म डिजिटाइजेशन में वे प्रविष्टियां भी शामिल हैं, जिनमें मतदाता अनुपस्थित, शिफ्टेड, मृत या डुप्लिकेट पाए गए हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


